Sunday, 22 May 2016

जीवन का हर सुख छिपा है इन उपायों में

हर इंसान यही चाहता है कि उसे दुनिया का हर सुख मिले लेकिन ऐसा नहीं मुमकिन नहीं। लेकिन यदि कुछ साधारण उपाय किए जाएं तो ऐसा असंभव भी नहीं। नीच कुछ साधारण तंत्र उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई परेशानियां समाप्त हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

उपाय

1- यदि में सुख-शांति नहीं रहती हो तो घर के पीने के पानी के मटके में से एक लोटा पानी लेकर अपने भवन के चारों कोनों में और मकान के बीचों-बीच थोड़ा सा जल छिड़क दें। परिवार में शांति बनी रहेगी।

2- यदि रात में डरावने सपने आते हों तो जिस दिशा में पैर रखते हों उस दिशा में सिर करके सो जाएं। डरावने सपने नहीं आएंगे और भरपूर नींद आएगी।

3- कई बार देखने में आता है कि हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग जाती है यदि ऐसा हो तो मंगलवार-शनिवार को शाम के समय मंदिर में 6 अगरबत्ती अपने ईष्टदेव का ध्यान कर लगा दें। अब थोड़ा सा पीसा हुआ सेंधा नमक घर के चारों कोनों में छिड़क दें और अगले दिन झाड़ू से इस नमक को घर के बाहर निकाल दें। बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

4- यदि कोई रोग लंबे समय तक न जाए तो एख रूपए का चमकीला सिक्का रात को सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उसे शमशान की सीमा पर जाकर चुपचाप फेंक आएं। रोग समाप्त हो जाएगा।

5- घर के आंगन में सूखे एवं भद्दे दिखने वाले पेड़ जीवन के अंत की ओर इशारा करते हैं। ऐसे पेड़ों या ठूंठ को शीघ्र ही कटवा देना चाहिए।

6- प्रतिदिन एक गेंदे का फूल जो पूर्ण विकसित हो, उस पर थोड़ा सा कुंकुम लगाकर किसी देवमूर्ति के सामने या तुलसी के पौधे पर चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम हो जाता है।

7- किसी एक छोटे बच्चे को प्रतिदिन उसकी मनचाही वस्तु कुछ दिनों तक लाकर दें। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाती है।

रत्‍न : कब, कौनसा और कैसे पहनें

आमतौर पर ज्‍योतिष और ज्‍योतिष से जुड़ी किसी भी विधा को विज्ञान का दर्जा दे दिया जाता है। लेकिन रत्‍न विज्ञान को इस तर्ज पर विज्ञान का दर्जा नहीं मिला है। जैमोलॉजी वास्‍तव में एक विज्ञान है और इस पर अच्‍छा खासा काम हो रहा है। यह बात अलग है कि कीमती पत्‍थरों ने अपना यह स्‍थान खुद बनाया है। ठीक सोने, चांदी और प्‍लेटिनम की तरह। इसमें ज्‍योतिष का कोई रोल नहीं है। 
पर यकीन मानिए भाग्‍य के साथ रत्‍नों का जुड़ाव मोहनजोदड़ो सभ्‍यता के दौरान भी रहा है। उस जमाने में भी भारी संख्‍या में गोमेद रत्‍न प्राप्‍त हुए हैं। यह सामान्‍य अवस्‍था में पाया जाने वाला रत्‍न नहीं है, इसके बावजूद इसकी उत्‍तरी पश्चिमी भारत में उपस्थिति पुरातत्‍ववेत्‍ताओं के लिए भी आश्‍चर्य का विषय रही। पता नहीं उस दौर में इतने अधिक लोगों ने गोमेद धारण करने में रुचि क्‍यों दिखाई, या गोमेद का रत्‍न के रूप में धारण करने के अतिरिक्‍त भी कोई उपयोग होता था, यह स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन वर्तमान में राहू की दशा भोग रहे जातक को राहत दिलाने के लिए गोमेद पहनाया जाता है। 
इंटरनेट और किताबों में रत्‍नों के बारे में विशद जानकारी देने वालों की कमी नहीं है। इसके इतर मेरी पोस्‍ट इसकी वास्‍तविक आवश्‍यकता के बारे में है। मैं एक ज्‍योतिष विद्यार्थी होने के नाते रत्‍नों को पहनने का महत्‍व बताने नहीं बल्कि इनकी वास्‍तविक आवश्‍यकता बताने का प्रयास करूंगा।
दो विधाओं में उलझा रत्‍न विज्ञान
वर्तमान दौर में हस्‍तरेखा और परम्‍परागत ज्‍योतिष एक-दूसरे में इस तरह घुलमिल गए हैं कि कई बार एक विषय दूसरे में घुसपैठ करता नजर आता है। रत्‍नों के बारे में तो यह बात और भी अधिक शिद्दत से महसूस होती है। हस्‍तरेखा पद्धति ने हाथ की सभी अंगुलियों के हथेली से जुड़े भागों पर ग्रहों का स्‍वामित्‍व दर्शाया है। ऐसे में कुण्‍डली देखकर रत्‍न पहनने की सलाह देने वाले लोग भी हस्‍तरेखा की इन बातों को फॉलो करते दिखाई देते हैं। जैसे बुध के लिए बताया गया पन्‍ना हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनने, गुरु के लिए पुखराज तर्जनी में पहनने और शनि मुद्रिका सबसे बड़ी अंगुली में पहनने की सलाहें दी जाती हैं। बाकी ग्रहों के लिए अनामिका तो है ही, क्‍योंकि यह सबसे शुद्ध है। मुझे इस शुद्धि का स्‍पष्‍ट आधार नहीं पता लेकिन शुक्र का हीरा, मंगल का मूंगा, चंद्रमा का मोती जैसे रत्‍न इसी अंगुली में पहनने की सलाह दी जाती है। 
शरीर से टच तो हुआ ही नहीं
शुरूआती दौर में जब मुझे ज्‍योतिष की टांग-पूछ भी पता नहीं थी, तब मैं एक पंडितजी के पास जाया करता था। वहां एक जातक को लेकर गया, उन्‍होंने मोती पहनने की सलाह दी। मैंने जातक के साथ गया और मोती की अंगूठी बनवाकर पहना दी। कई सप्‍ताह गुजर गए। कोई फर्क महसूस नहीं हुआ तो जातक महोदय मेरे पास आए और मुझे लेकर फिर से पंडितजी के पास पहुंचे। पंडितजी ने कहा दिखाओ कहां है अंगूठी। दिखाई तो वे खिलखिलाकर हंस दिए। बोले यह तो शरीर के टच ही नहीं हो रही है तो इसका असर कैसे पड़ेगा। मैंने पूछा तो टच कैसे होगी। तो उन्‍होंने बताया कि बैठकी मोती खरीदो और फलां दुकान से बनवा लो। हम दौड़े-दौड़े गए और बैठकी मोती लेकर बताई गई दुकान पर पहुंच गए। हमने बताया कि टच होने वाली अंगूठी बनानी है। दुकानदार समझ गया कि पंडित जी ने भेजा है। उसने कहा कल ले जाना। और अगले दिन अंगूठी बना दी। वह इस तरह थी कि नीचे का हिस्‍सा खाली था। इससे मोती अंगुली को छूता था। कुछ ही दिनों में मोती पहनाने का असर भी हो गया। मेरे मन में भक्ति भाव जाग गया, और एक बात हमेशा के लिए सीख गया कि जो भी रत्‍न पहनाओ उसे शरीर के टच कराना जरूरी है। 
टच से क्‍या होता है किरणें महत्‍वपूर्ण हैं 
अंग्रेजी में इसे पैराडाइम शिफ्ट कहते हैं और हिन्‍दी में मैं कहूंगा दृष्टिकोणीय झटका। एक दूसरे हस्‍तरेखाविज्ञ कई साल बाद मुझसे मिले। मैं किसी को उपचार बता रहा था और साथ में शरीर से टच होने वाली नसीहत भी पेल रहा था, कि हस्‍तरेखाविज्ञ ने टोका कि टच होने से क्‍या होता है, यह कोई आयुर्वेदिक दवा थोड़े ही है। रत्‍नों के जरिए तो किरणों से उपचार होता है। मैंने स्‍पष्‍ट कह दिया समझा नहीं तो उन्‍होंने समझाया कि हम जो रत्‍न पहनते हैं वे ब्रह्माण्‍ड की निश्‍चित किरणों को खींचकर हमारे शरीर की कमी की पूर्ति करते हैं। इससे हमारे कष्‍ट दूर हो जाते हैं। विज्ञान का ठोठा स्‍टूडेंट होने के बावजूद मुझे पता था कि हम जो रंग देखते हैं वास्‍तव में वह उस पदार्थ द्वारा रिफलेक्‍ट किया गया रंग होता है। यानि स्‍पेक्‍ट्रम के एक रंग को छोड़कर बाकी सभी रंग वह पदार्थ निगल लेता है, जो रंग बचता है वही हमें दिखाई देता है। ऐसा ही कुछ रत्‍नों के साथ भी होता होगा। यह सोचकर मुझे उनकी बात में दम लगा।

अब मैं तो कंफ्यूजन में हूं कि वास्‍तव में टच करने से असर होगा या किरणों से असर होगा। वास्‍तव में रत्‍नों की जरूरत है भी कि नहीं, रत्‍नों का विकल्‍प क्‍या हो सकता है, रत्‍न किसे पहनाना आवश्‍यक है, इन सब बातों को लेकर कालान्‍तर में मैंने कुछ तय नियम बना लिए... अब ये कितने सही है कितने गलत यह तो नहीं बता सकता, लेकिन इससे जातक को धोखे में रखने की स्थिति से बच जाता हूं। 
क्‍या है ये नियम अगली पोस्‍ट में बताउंगा....

सही रोजगार का चुनाव जन्मकुंडली अनुसार

इन्सान को न केवल जिन्दा रहने बल्कि जीवन की गाडी को गतिमान बनाए रखने के लिए भी अपने लिए किसी सही रोजगार का चुनाव करना वैसा ही आवश्यक है, जैसा किसी मुसाफिर के लिए यात्रा से पूर्व अपने गंतव्य स्थल की दिशा निश्चित कर लेना. अगर हम यात्रा आरम्भ करने से पहले अपनी दिशा निश्चित न करें तो हम कभी एक ओर चलेंगें,कभी दूसरी ओर; कभी दायें तो कभी बायें, कभी आगे को तो कभी पीछे को. इसका परिणाम यह होगा कि बहुत समय तक घूमते रहकर भी गंतव्य तक न पहुँच पायेंगें. होगा यही कि जिस स्थान से चलना आरम्भ किया, उसके आसपास ही चक्कर लगाते रहेंगें अथवा यह भी सम्भव है कि रवानगी की जगह से भी शायद कुछ कदम पीछे हट जायें. यात्री के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह पहले से यह स्थिर कर ले कि उसे किस दिशा में कदम बढाने है. इसी तरह व्यक्ति को अपने कैरियर के विषय में निर्णय लेने से पूर्व ये जान लेना चाहिए कि उसके भाग्य में किस माध्यम से धन कमाना लिखा है अर्थात उसकी जन्मकुंडली अनुसार उसे किस कार्यक्षेत्र में जाना है.
विषय पर आगे बढने से पूर्व एक बात स्पष्ट कर देना चाहूँगा कि यहाँ इस आलेख के माध्यम से मैं आप लोगों को कोई ऎसा किताबी ज्ञान देने नहीं जा रहा हूँ कि फलानी-फलानी राशि वालों को फलाना व्यवसाय करना चाहिए अथवा फलानी राशि वाले अमुक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं या नहीं, या फिर ये कि आपको कैरियर हेतु किस क्षेत्र का चुनाव करना चाहिए ? मैं आपको ऎसा कुछ भी नहीं बताने जा रहा. बल्कि मैं तो यहाँ आपको ज्योतिष की वो विधि बताने जा रहा हूँ जिसके द्वारा किसी व्यक्ति की जन्मपत्रिका देखकर इस बात को साफ-स्पष्ट शब्दों में दावे सहित कहा जा सकता है कि इस व्यक्ति के भाग्य में आजीविका हेतु अमुक क्षेत्र में जाना निश्चित है और समय आने पर उसका प्रारब्ध उसे उस कार्यक्षेत्र में खीँच कर ले ही जाएगा. शर्तिया!

दरअसल एक ओर तो धन के लोभ और दूसरे लाल-काली-पीली किताबों नें आज ज्योतिष विद्या को पूरी तरह से सम्भावनाओं का शास्त्र बना छोडा है. आज स्थिति ये है कि अपने नाम के आगे आचार्य, महर्षि और ज्योतिषमर्मज्ञ जैसी उपाधियाँ लगाए रखने वाले बडे-बडे स्वनामधन्य ज्योतिषी भी अपने आपमें इतनी योग्यता नहीं रखते कि वो जन्मकुंडली देखकर एक भी बात दावे सहित कह सकें कि ऎसा होगा ही या फिर ऎसा नहीं होगा. 'संभावना' शब्द के जरिए स्वयं के बच निकलने का रास्ता वो पहले तैयार रखते हैं. ताकि कल को फलकथन मिथ्या सिद्ध हो तो भी बच कर साफ निकला जा सके.  

बहरहाल हम बात कर रहे हैं व्यक्ति के रोजगार(Profession) की. चाहे लाल-किताब हो अथवा वैदिक ज्योतिष, अधिकतर ज्योतिषी व्यक्ति के कार्यक्षेत्र, रोजगार के प्रश्न पर विचार करने के लिए जन्मकुंडली के दशम भाव (कर्म भाव) को महत्व देते हैं. वो समझते हैं कि जो ग्रह दशम स्थान में स्थित हो या जो दशम स्थान का अधिपति हो, वो इन्सान की आजीविका को बतलाता है. अब उनके अनुसार यह दशम स्थान सभी लग्नों से हो सकता है------जन्मलग्न से, सूर्यलग्न से या फिर चन्द्रलग्न से, जिसके दशम में स्थित ग्रहों के स्वभाव-गुण आदि से मनुष्य की आजीविका का पता चलता है. जबकि ऎसा बिल्कुल भी नहीं होता. ये पूरी तरह से गलत थ्योरी है.
दशम स्थान को ज्योतिष में कर्म भाव कहा जाता है, जो कि दैवी विकासात्मक योजना (Evolutionary Plan) का एक अंग है.यहाँ कर्म से तात्पर्य इन्सान के नैतिक अथवा अनैतिक, अच्छे-बुरे, पाप-पुण्य आदि कर्मों से है. दूसरे शब्दों में इन कर्मों का सम्बन्ध धर्म से, भावना से तथा उनकी सही अथवा गलत प्रकृति से है न कि पैसा कमाने के निमित किए जाने वाले कर्म(रोजगार) से.
आगामी लेख में ज्योतिष के जिज्ञासुओं और विद्यार्थियों का उस विधि से परिचय कराया जाएगा जिसके माध्यम से व्यक्ति की जन्मकुंडली को एक नजर भर देखकर ही उसकी आजीविका के बारे में बताया जा सकता है.

सूर्य चक्र से भाग्य व आयु निकालना (Evaluation of Fortune and Longevity according to Sun Chakra)


ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की आयु जानने के अनेक विधियां प्रचलित है. जिनमें से कुछ को विशेष रुप से प्रयोग भी किया जाता है. आयु का निर्धारण करना नैतिक नियमों से उचित नहीं जान पडता परन्तु अगर किसी की जन्म कुण्डली में अल्पायु योग है

तथा ऎसे व्यक्ति के मन में अपनी आयु को लेकर किसी प्रकार की कोई चिन्ता न रहे इसके लिये इस विधि से भी फल विचार कर लेना चाहिए. जन्म कुण्डली तथा सूर्य चक्र (Sun Chakra) जब दोनों ही विधियों से इस प्रकार के निष्कर्ष आ रहे हों तो सम्भावनाओं को निश्चित समझना चाहिए. अन्यथा इस विषय को लेकर मन में भ्रम का भाव नहीं रखना चाहिए.

अन्य विधियों के साथ-साथ सूर्य चक्र (Sun Chakra) विधि भी आयु निर्धारण (Longevity through Sun Chakra ) के लिये प्रयोग में लाई जाती है. आईये इस विधि को विस्तार में समझने का प्रयास करें.

सूर्य जन्म नक्षत्र आधारित पद्वति (Basis of Surya Janam Nakshatra)


यह विधि जन्म के सूर्य नक्षत्र पर आधारित होती है. जन्म कुण्डली में सूर्य जिस नक्षत्र में स्थित होता है. उस नक्षत्र से सूर्य चक्र (Sun Chakra) में नक्षत्रों की स्थापना आरम्भ की जाती है. सूर्य चक्र (Sun Chakra) के लिये एक मानवाकृ्ति बनाई जाती है. तथा उस मानवाकृ्ति पर सूर्य नक्षत्र को सबसे पहले स्थापित किया जाता है. शेष नक्षत्र सिर से लेकर पैरों तक स्थापित किये जाते है. अन्य नक्षत्र इस प्रकार रखे जाते है.

नक्षत्र स्थापना (Formation of the Surya Nakshatra)


बनाई गई मानवाकृ्ति के सिर पर सूर्य नक्षत्र व इसके बाद के दो नक्षत्र रखे जाते है. मुंह में इसके बाद के तीन नक्षत्र, दोनों कन्धों पर एक-एक नक्षत्र रखा जाता है. दोनों बाजूओं पर एक-एक नकत्र रखा जाता है. इसके बाद हथेलियों पर भी एक-एक नक्षत्र रखा जाता है. इसके बाद के एक -एक नक्षत्र पिंडलियों पर स्थापित किये जाते है. 

रोजगार एवं धन प्राप्ति के सरल उपाय

 विद्या और पुरूषार्थ के होते हुए भी सफलता नहीं मिलती। ऐसे में यहां दिए गये कुछ सरल उपायों, टोटकों और मंत्रों से सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। यदि बेरोजगारी का घटाटोप हो रहा हो तो रोजगार का प्रकाश पाने के लिए इन टोटकों को कर के देखें। : तीन सौ ग्राम काले उड़द का आटा लेकर, बिना छाने इसको गूंथकर खमीर उठा लें। तत्पश्चात् इसकी एक-एक रोटी तैयार करके मामूली-सी आंच पर सेंक लें, ताकि इसकी आसानी से गोलियां बन सकें। इस रोटी में से एक चौथाई भाग तोड़कर काले रंग के कपड़े में बांध लें, शेष पौन रोटी की 101 छोटी-छोटी गोलियां बनाकर, किसी ऐसे जलाशय के पास जायें, जिसमें मछलियां हों। जलाशय में एक-एक कर सारी गोलियां मछलियों को खिला दें। अब कपड़े में बंधी रोटी को मछलियों को दिखाते हुए एक साथ पानी में प्रवाहित कर दें। इस प्रकार 40 दिनों तक नियमित रूप से यह क्रिया करें। इससे बेरोजगारी अवश्य दूर होगी तथा कोई नौकरी, व्यापार अथवा उदर-पूर्ति के लिए कुछ न कुछ व्यवस्था जरूर हो जायेगी। दूसरा टोटका : बृहस्पतिवार (जुमेरात) को एक नर कौए को पकड़कर कर ले आयें, पिंजरे में बंद कर दें। खाने के लिए दाना-पानी दें। रविवार की सुबह उसे दही में चीनी मिलाकर खिलाएं और दोपहर को चावलों के भात में दूध व दही मिलाकर खाने को दें। इसके बाद सोमवार के दिन, जहां से काम हासिल करने का खयाल हो, वहां जायें। उस जगह के मुखय दरवाजे में दाखिल होते वक्त दायें पांव को पहले रखें। इस तरह से वहां पहुंचने के साथ ही आपको काम मिल जायेगा। इंटरव्यू (साक्षत्कार) में सफलता प्राप्त करने की साधना : सामग्री : स्फटिक मणिमाला (108 मनकों की) माला : उपर्युक्त समय : दिन का कोई भी समय आसन : सफेद आसन दिशा : पूर्व दिशा, इक्कीस बार प्रतिदिन अवधि : ग्यारह दिन मंत्र : ऊँ ह्रीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्यसिद्धि करि करि फट् स्वाहा। प्रयोग : यह प्रयोग स्फटिक मणिमाला पर किया जाता है। सामने पीला वस्त्र बिछाकर उस पर 108 मनकों की मंत्र सिद्ध प्राण-प्रतिष्ठा युक्त स्फटिक मणिमाला रख दें और केसर से उसका पूजन करें। सामने अगरबत्ती या दीपक जला दें। यह दीपक शुद्ध घृत का हो। फिर उपर्युक्त मंत्र का इक्कीस बार उच्चारण करें। इस प्रकार 11 दिन तक करने से वह माला 'विजय माला' में परिवर्तित हो जाती है। जब किसी इंटरव्यू या साक्षात्कार में जायें तो उस माला को बुशर्ट अथवा कुर्ते के नीचे पहनकर जायें, ऐसा करने पर साक्षात्कार में अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। नौकरी प्राप्त करने का सुलेमानी मंत्र : सामग्री : जलपात्र, तेल का दीपक, लोवान, धूप आदि। माला : मूंगे की माला समय : दिन का कोई भी समय आसन : किसी भी प्रकार का आसन दिशा : पूर्व दिशा जप संखया : नित्य ग्यारह सौ अवधि : चालीस दिन मंत्र : ऊँ या मुहम्मद दीन हजराफील भहक अल्लाह हो। यह मुसलमानी प्रयोग है तथा किसी भी शुक्रवार को प्रारंभ किया जा सकता है। प्रातः उठकर बिना किसी से बातचीत किये सवा पाव उड़द के आटे की रोटी बनायें और उसे आंच पर अपने हाथों से सेकें इसके बाद रुमाल पर रोटी के चार टुकड़े करके रख दें। उसमें से एक टुकड़े का े नदी या तालाब में ले जाकर डाल दें, जिससे कि मछलियां उनको खा जायें। शेष रोटी के जो तीन भाग बचेंगे, उनमें से एक भाग कुत्ते को खिला दें, दूसरा भाग कौवे को खिला दें और तीसरा भाग रास्ते में फेंक दें। इस प्रकार चालीस दिन नित्य प्रयोग करें, तो मनोवांछित नौकरी या रोजी प्राप्त होती है और आगे जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। नौकरी प्राप्त करने हेतु ताबीज : जो पढ़-लिखकर भी नौकरी न पा सके हों, वे निम्नलिखित यंत्र को कागज पर अनाज की कलम द्वारा केसर से लिखकर अपने सामने रखें और उपास्य देव का ध्यान करके बाद में ताबीज में रखकर या भुजा में बांध लें। ऐसा करने से नौकरी पाने के लिए आने वाली रुकावटें कम हो जायेंगी। रोजगार प्राप्ति हेतु तांत्रिक टोटका : बेकार (बैठे) नौजवानों के लिए नौकरी दिलाने अथवा उनका काम-धंधा जमाने में यह ताबीज रामबाण के सदृश अचूक सिद्ध होता है। उपर्युक्त यंत्र को मंगलवार या गुरुवार के दिन से लिखना शुरु करें। भोजपत्र पर अष्टगंध स्याही से अनार की कलम द्वारा लिखें। प्रतिदिन दो सौ एक यंत्र लिखें। जब पांच हजार यंत्र लिखे जा चुके, तो आखिरी यंत्र को स्वर्ण या तांबे के ताबीज में बंद करें और ताबीज को दाहिनी भुजा में बांध लें। शेष यंत्रों को आटे की गोलियों में बंद करके दरिया में वहा दें। भगवती लक्ष्मी की कृपा और भरपूर धन प्राप्त करने हेतु अनेक टोने-टोटके, गंडे-ताबीज, अंगूठियां और रत्न ही नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी तांत्रिक साधनाएं तक प्राचीनकाल से ही संपूर्ण विश्व में प्रचलित रही हैं। हमारे धर्म में दीपावली पूजन के साथ कई प्रकार के यंत्रों, पूजाओं और मंत्रों की साधना प्राचीनकाल से होती रही है, तो इस्लाम में भी इस प्रकार के अनेक नक्श और ताबीज हैं। इनमें से पूर्ण प्रभावशाली और साधना में एकदम आसान कुछ टोने-टोटके और यंत्र-मंत्र इस प्रकार हैं- कुछ शक्तिशाली टोटके : दान करने से धन घटता नहीं, बल्कि जितना देते हैं उसका दस गुना ईश्वर हमें दे देता है। आयुर्वेद में वर्णित 'त्रिफला' का एक अंग 'बहेड़ा' सहज सुलभ फल है। इसका पेड़ बहुत बड़ा, महुआ के पेड़ जैसा होता है। रवि-पुष्य के दिन इसकी जड़ और पत्ते लाकर पूजा करें, तत्पश्चात् इन्हें लाल वस्त्र में बांधकर भंडार, तिजोरी या बक्से में रख दें। यह टोटका भी बहुत समृद्धिशाली है। पुष्य-नक्षत्र के दिन शंखपुष्पी की जड़ घर लाकर, इसे देव-प्रतिमाओं की भांति पूजें और तदंतर चांदी की डिब्बी में प्रतिष्ठित करके, उस डिब्बी को धन की पेटी, भंडार घर अथवा बक्स व तिजोरी में रख दें। यह टोटका लक्ष्मीजी की कृपा कराने में अत्यंत समर्थ प्रमाणित होता है। धन प्राप्ति के लिए दस नमस्कार मंत्र : इनमें से किसी भी एक मंत्र का चयन करके सुबह, दोपहर और रात्रि को सोते समय पांच-पांच बार नियम से उसका स्तवन करें। मातेश्वरी लक्ष्मीजी आप पर परम कृपालु बनी रहेंगी। ऊँ धनाय नमः, ऊँ धनाय नमो नमः, ऊँ लक्ष्मी नमः, ऊँ लक्ष्मी नमो नमः, ऊँ लक्ष्मी नारायण नमः, ऊँ नारायण नमो नमः, ऊँ नारायण नमः, ऊँ प्राप्ताय नमः, ऊँ प्राप्ताय नमो नमः, ऊँ लक्ष्मी नारायण नमो नमः धन प्राप्ति हेतु ताबीज : नीचे चार आसान यंत्र दिये जा रहे हैं। इनमें से किसी भी एक को कागज पर स्याही से अथवा भोज पत्र पर अष्टगंध से अंकित करके धूप-दीप से पूजा करें। चांदी के ताबीज में यंत्र रखकर मातेश्वरी का ध्यान करते हुए इसे गले में धारण करें और ऊपर दिये गये किसी मंत्र का नियम से स्तवन भी करते रहें। इन सामान्य यंत्रों और यंत्रों के पश्चात् आगे परम शक्तिशाली मंत्र, यंत्र और तांत्रिक प्रयोग इस प्रकार से हैं- ऊँ लक्ष्मी वं, श्री कमला धरं स्वाहा। इस मंत्र की सिद्धि 1 लाख बीस हजार मंत्र जप से होती है। इसका शुभारंभ बैशाख मास में स्वाति नक्षत्र में करें, तो उत्तम रहेगा। जप के बाद हवन भी करें। ऊँ सच्चिदा एकी ब्रह्म ह्रीं सच्चिदी क्रीं ब्रह्म। इस मंत्र के 1 लाख बीस हजार जप से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ऊँ ह्रीं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं क्रीं क्रीं क्रीं स्थिराओं। इसकी सिद्धि 110 मंत्र नित्य जपने से 41 दिनों में संपन्न होती है। माला मोती की और आसन काली मृगछाला का होना चाहिए। इसकी साधना कांचनी वृक्ष के नीचे करनी चाहिए। ऊँ नमो ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी ममगृहे धनं चिंता दूरं करोति स्वाहा। प्रातः स्नानादि से निवृत्त होकर 1 माला (108 मंत्र) का नित्य जप करें तो लक्ष्मी की सिद्धि होती है। ऊँ नमो पद्मावती पधनतने लक्ष्मी दायिनी वाछांभूत-प्रेत विन्ध्यवासिनी सर्व शत्रुसंहारिणी दुर्जन मोहिनी ऋद्धि-सिद्धि कुरु-कुरु स्वाहा। ऊँ नमः क्लीं श्रीं पद्मावत्यै नमः। इस यंत्र को सिद्ध करने के लिए साधना के समय लाल वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए और पूजा में प्रयुक्त होने वाली सभी पूजन-सामग्री को रक्त वर्ण का बनाना होता है। इसकी साधना अर्द्धरात्रि के समय करनी पड़ती है। इसका शुभारंभ शनिवार या रविवार से उपयुक्त रहता है। 108 बार नित्य प्रति जप करें। छारछबीला, गोरोचन, कपूर, गुग्गुल और कचरी को मिलाकर मटर के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। जप के बाद नित्य प्रति इन गोलियों से 108 आहुतियां देकर हवन करना चाहिए। इस साधना को 22 दिन तक निरंतर करना चाहिए। तभी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। ऊँ नमो पद्मावती पद्मनेत्र वज्र बज्रांकुश प्रत्यक्षं भवति। इस मंत्र की सिद्धि के लिए लगातार 21 दिन तक साधना के समय मिट्टी का दीपक बनाकर जलाएं। जप के लिए मिट्टी के मनकों की माला बनायें और नित्य प्रति 1 माला अर्थात 108 मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप किया जाये तो लक्ष्मी देवी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। ऊँ नमः भगवते पद्मपद्मात्य ऊँ पूर्वाय दक्षिणाय पश्चिमाय उत्तराय अन्नपूर्ण स्थ सर्व जन वश्यं करोति स्वाहा। प्रातःकाल स्नानादि सभी कार्यों से निवृत्त होकर 108 मंत्र का जप करें और अपनी दुकान अथवा कारखाने में चारों कोनों में 10-10 बार मंत्र का उच्चारण करते हुए फूंक मारें। इससे व्यापार की परिस्थ्तियां अनुकूल हो जायेंगी और हानि के स्थान पर लाभ की दृष्टि होने लगेगी। ऊँ नमः काली कंकाली महाकाली मुख सुंदर जिये व्याली चार बीर भैरों चौरासी शत तो पूजूं मानये मिठाई अब बोलो काली की दुहाई। इस मंत्र को सिद्ध करने के बाद प्रातः काल स्नान, पूजन, अर्चन आदि से निवृत्त होकर पूर्व की ओर मुख करके बैठें और सुविधा अनुसार 7, 14, 21, 28, 35, 42 अथवा 48 मंत्रों का जप करें। इस प्रक्रिया से थोड़े दिनों में नौकरी अथवा व्यापार के शुभारंभ की व्यवस्था हो जायेगी। ऊँ नमः भगवती पद्मावती सर्वजन मोहिनी सर्वकार्य वरदायिनी मम विकट संकटहारिणी मम मनोरथ पूरणी मम शोक विनाशिनी नमः पद्मावत्यै नमः। इस मंत्र की सिद्धि करने के बाद मंत्र का प्रयोग किया जाये तो नौकरी अथवा व्यापार की व्यवस्था हो जाएगी। उसमें आने वाले विघ्न दूर हो जायेंगे। धूप-दीप आदि से पूजन करके प्रातः, दोपहर और सांयकाल तीनों संध्याओं में एक-एक माला मंत्र जप करें। धन प्राप्ति हेतु तांत्रिक मंत्र : यह मंत्र महत्वपूर्ण है। इस मंत्र का जप अर्द्धरात्रि को किया जाता है। यह साधना 22 दिन की है और नित्य एक माला जप होना चाहिए। यदि शनिवार या रविवार से इस प्रयोग को प्रारंभ किया जाये तो उचित रहता है। इसमें व्यक्ति को लाल वस्त्र पहनने चाहिए और पूजा में प्रयुक्त सभी सामान को रंग लेना चाहिए। दीपावली के दिन भी इस मंत्र का प्रयोग किया जा सकता है और कहते हैं कि यदि दीपावली की रात्रि को इस मंत्र की 21 माला जप करें तो उसके व्यापार में उन्नति एवं आर्थिक सफलता प्राप्त होती है। मंत्र : ऊँ नमो पदमावती पद्मालये लक्ष्मीदायिनी वांछाभूत प्रेत विन्ध्य वासिनी सर्व शत्रु संहारिणी दुर्जन मोहिनी ऋद्धि-सिद्धि कुरु-कुरु स्वाहा। ऊँ क्लीं श्रीं पद्मावत्यै नमः। जब अनुष्ठान पूरा हो जाये तो साधक को चाहिए कि वह नित्य इसकी एक माला फेरे। ऐसा करने पर उसके आगे के जीवन में में निरंतर उन्नति होती रहती है। धन प्राप्ति का साबर मंत्र : नित्य प्रातःकाल दंत धावन करने के बाद इस मंत्र का 108 बार पाठ करने से व्यापार या किसी अनुकूल तरीके से धन प्राप्ति होती है। मंत्र : ऊँ ह्रां श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् तूरय स्वाहा।

Friday, 11 November 2011

Love Compatibility, Astrology Compatibility & Horoscope


Love relationships are some of the most important things in our lives filled with stressful things. Therefore people always try to build strong relationships with their partners as these are the things that make them happy. However, we do not always meet the proper persons to live our lives with so we need some guidance from time to time to find someone to fit with. Many of us choose to check the daily horoscopes to see what the sky has prepared for us. Therefore, love horoscopes and various astrology compatibility tools such as the Chinese Astrology Romance compatibility or Western astrology signs compatibility are significant in helping us to find the proper pair for us.
Astrologers worked hard along the time to improve the tools that predict a part of our future and that can describe general aspects of our personality. Their information, based on the positions of the planets and the stars in the moment of our birth, proved to be useful to a great range of people who choose to trust the horoscopes in general and especially when it comes to match love horoscopes. If you also feel like you would need some guidance in your journey to reach happiness and fulfillment then reading free love horoscopes could help you more than you thought before in finding the right person for you.
Each person’s horoscope uses a birth chart that contains the positions that the planets, the sun and the moon had in the moment when he or she was born. Astrologers think that the birth chart influences at a great extent the characteristics that individuals have and their destiny because they decisions and acts are strongly determined by the movement of the planets. This is why astrology has the proper instruments for you to know whether someone close is the right pair for you or not. Therefore, more and more people build their romantic relationships based on horoscope compatibility tests.
It is not like teenage love horoscopes or Chinese Astrology Signs Compatibility can give you all the answers that you seek for. This is impossible if we keep in mind that the characteristics provided by horoscopes only include general aspects. However, astrology compatibility is able to allow you to better understand your behavior and way of thinking and to do the same with your partner’s. This will surely help you one way or another when it comes to dating and building strong relationships.
You should not think that astrology can open your mind entirely and allow you to make only the best choices when it comes to your romantic life. Keep in mind that you should consider love horoscopes as simple guides that can tell you whether someone you’re with is compatible with you or not, without meaning that a zodiac sign that is incompatible with yours should be completely ignored from the start. Keep your eyes and mind wide open and search love properly with the help of astrology compatibilit                                       
                                                                                                        Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
                                                                                                        

Thursday, 10 November 2011

राशि अनुसार कौन सा पौधा खत्म करेगा सारे दोष...

अगर आपके घर में शांति नही है, हमेशा घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, पैसा नहीं टिकता हो या जीवनसाथी से हमेशा अनबन होती रहती हो तो, आपको अपने राशि स्वामी को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि के अनुसार पेड़-पौधे लगाना चाहिए।



कौन सा पौधा है आपकी राशि का

- मेष और वृश्चिक राशि वाले

 जातक को मंगल देव के लिए लाल फल-फूल वाले पेड़ पौधे लगाना चाहिए।

- वृष और तुला राशि के

 जातकों का राशि स्वामी शुक्र होता है इसलिए उन्हें सफेद फल-फूल वाले बड़े पेड़ पौधे  लगाने से लाभ होगा।

- कन्या और मिथुन राशि के

 जातक बुध ग्रह के अनुसार बिना फ ल और बिना फूल वाले छोटे पौधे लगा सकते है।

- कर्क राशि वाले लोगों का

 राशि स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए उन्हें अपने बगीचे में तुलसी या अन्य छोटे-छोटे औषधीय पौधे लगाएं और उसमें प्रतिदिन पानी दें।

- सिंह राशि वालों को

 लाल रंग के फूल वाले बड़े पेड़ या आकड़े का पेड़ लगाने से लाभ होगा।

- धनु और मीन राशि

 बृहस्पति देव की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों को पीले फल वाले वज्रदंती या पीपल के पेड़ लगाना चाहिए।


- मकर और कुंभ राशि

 के व्यक्ति अपने राशि स्वामी शनि के अनुसार बिना फल-फूल वाले पेड़ पौधें लगाएं।



 सभी पेड़-पौधे पूरब दिशा में लगाने चाहिए। ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए वायव्य कोण में यानी पश्चिम और उत्तर दिशा के बीच में भी कुछ बड़े पेड़ लगाए जा सकते हैं।



Pandit Gaurav Acharya


(astrologer,neumrologist,gemologist)
new model town,kochar market chowk
ludhiana,punjab Tel.9914144100,9814844100

Saturn In Libra : Saturn Transit Libra 2011


The term “Saturn Transit” simply means that Saturn is moving from one zodiac sign (Rasi) to the next. This happens once in approximately 2.5 years. This time the Transit is special because Saturn enters Libra (Thula) where Saturn is exalted (happy mood). The interesting thing about Saturn is that this planet spends the longest time in each sign which is Saturn transit makes headlines in the world  of Astrology. The effect of transit varies from one moon sign to another. What is good news for one person is bad news for someone else. In a game one wins when the other person loses out. The following article lets you know whether it is good news for you or are you headed for a challenging phase of your life. More than just informing you what is more likely to come up, I have given information on what you should do to stay protected.
Saturn moves into the next sign zodiac sign approximately once in 2.5 years. Currently Saturn is in Kanya (Virgo). On November 15, 2011, Saturn exits Virgo (Kanya) and moves over into Libra (Thula).
Before reading any further spend some time observing the symbol of Libra which is shown above. The symbol speaks volumes of what Saturn signifies. Saturn is the planet of Justice. Saturn represents the pros and cons of life, the good and bad, the sin and virtue. Saturn in every horoscope represents the merits and demerits of the person. Saturn is not only considered very powerful in Libra (Thula Rasi) but also will be in a very happy mood. Saturn is exalted in Libra. So Saturn loves to come back to Libra.
Saturn  exalted means Saturn is at its best. Think of someone you know and let us call him X. This person has moved into a place where he is not only happy but has also become powerful. Let us say this X has become a Minister of a State and he is getting into a a place that he loves a lot. What will this Minister do? The answer depends on “To whom”. Is it not? He will do good to some and give anxiety to others.
When someone changes his place or role or attitude that is good for some people and bad for others. For example if a politician wins an election and comes to power that is good news for all those who are in a good relationship with him and bad news for those who were not in his good books.
Libra the sign that Saturn enters on November 15, 2011 is represented by the the weighing balance that represents so much of human nature. Human beings spend a lot of time weighing things and people who live around them.
Libra is one of the 3 human signs of the 12 zodiac signs. To differentiate other signs I wish to remind you that Aries is an animal sign because Aries has a mountain ram as its symbol. Taurus is the bull so Taurus in also an animal sign. There are 3 human signs. Gemini, Libra and Aquarius. These are also air signs. Intelligence is of the nature of air. Not staying on one place. Constantly moving. Constantly weighing the merits and demerits.
Pandit Gaurav Acharya(astrologer)
Tel.9914144100,9814844100

Vastu Direction: Vastu for Home : Vastu Principles


1.Rooms should be of square or rectangular shape.  These should be airy, well sun lighted and clean.
2.For Kitchen South-East Direction is preferable.  Avoid keeping mirror in Kitchen.
3.For Bedrooms south & south west Directions are preferable.  In the bed room, placement of Bed should be in such way that head be in East or South or South-West direction.  Avoid keeping any water feature or plants in the bed room.  Consider on colour of walls in bed    room also.
4.Center place of home should be clean and vacant.  Corners of room should be well lighted.
5.Heavy structure & Stairs should be in South-West Direction.  Ladder to go up stair curved on the right side should be divided in to two parts.  It should be constructed leaving north-east or south-west direction.  Ladders stepping down towards north or west create waste of Lakshmi.
6.For worship, prayer or Meditation North-East Direction is preferable.  Deity or image of god should not face the south direction. Ideal positions are such that you face east or west while praying.
7.Dining-room should be in proximity of kitchen but not exposed to the front door of house.
8.The seat in the latrin should be NORTH-SOUTH.  Worshiping place should not be in proximity of toilet room.
9.Placement of computer should be made on user’s right side on the table.
10.Place an aquarium in the south-east corner in living room.  Place a picture of bright sunrise on southern wall in living room. Place a picture of bright sunrise on southern wall in living room.
Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
Tel.9914144100,9814844100

Find Your Lucky Number With Numerology Reading Prediction


You can use numerology for any number of things from finding your Personal Destiny numbers to exploring which career fields may be best for you.  In fact, you can even use numerology predictions to find your very own lucky numbers.  Everyone has a set of lucky numbers, which may show up frequently around them in life.  This can be seen in the number of times you move to your best days of the month.
Just about everything can be tied to numerology.  All you need to do is look a little deeper to find the meaning.  In the case of finding your own lucky numbers all you need to do is find your following number vibrations; Personal Destiny Number, Motivation Number, Birthday Number, Expression Number, Persona Number and your Reality Number.
Each of these numbers can be found by adding up your birth date and your full name in various combinations, like the Personal Destiny Number which is reached by adding up the digits in your birth date.  For example; a person born on January, 22nd 1990 will have the Personal Destiny Number of 6.  This is also one of their lucky numbers.
Finding Double Digit Lucky Numbers
However, your lucky numbers may not always come up in single digit numbers.  This can be a problem if you want to use your lucky numbers to play the lottery.  So, to compute a double digit numerology prediction for your lucky numbers, you’ll look for the relative two digit numbers of the single digit numerology number.
For example; the Personal Destiny Number 6 will have relative numbers in 51, 42, 24, and 33 and so on.  Any double digit number that equals six when added together is the relative number of this numerology number also making it one of this person’s lucky numbers.
This is how you’ll be able to create double digit, triple, quadruple or more digit lucky numbers for your numerology predictions.
Make up your List
Now that you know how to find your double digit lucky numbers or more digits if needed, sit down and make them up.  Use all of your six important numerology numbers to create a large list of numbers.  You can mix and match them for anything you have in mind.


This is also a great way of figuring out which days of the month are going to be better ones for you than others.  Be sure to keep a running tally so you’ll know which of your numbers are the luckiest of all.

Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
ludhiana,punjab india
Tel. 9914144100,9814844100

Tuesday, 20 September 2011

लाल किताब के सिद्ध टोटके


नानक दुखिया सब संसार ! आज संसार में हर आदमी दुखी है ! चाहे अमीर हो या गरीब, बडा हो या छोटा ! हर इंसान को कोई न कोई परेशानी लगी रहती है ! ज्योतिष में इसके लिए कई उपाय सुझाए गए हैं ! जिनको विधि पूर्वक करके हम लाभ उठा सकते हैं !
लाल किताब उत्तर भारत में खास कर पंजाब में बहुत प्रसिद्ध है ! अब इसका प्रचार धीरे-धीरे पूरे भारत में हो रहा है ! इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं ! इसमें कई उपाय ग्रहों की बजाय लक्षणों से बताये जाते हैं ! आपके लाभ के लिए कुछ सिद्ध उपाय निम्न प्रकार से हैं –
1. यदि आपको धन की परेशानी है, नौकरी मे दिक्कत आ रही है, प्रमोशन नहीं हो रहा है या आप अच्छे करियर की तलाश में है तो यह उपाय कीजिए :
किसी दुकान में जाकर किसी भी शुक्रवार को कोई भी एक स्टील का ताला खरीद लीजिए ! लेकिन ताला खरीदते वक्त न तो उस ताले को आप खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें ताले को जांचने के लिए भी न खोलें ! उसी तरह से डिब्बी में बन्द का बन्द ताला दुकान से खरीद लें ! इस ताले को आप शुक्रवार की रात अपने सोने के कमरे में रख दें ! शनिवार सुबह उठकर नहा-धो कर ताले को बिना खोले किसी मन्दिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें ! जब भी कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला खुल जायगा !
2. यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो यह उपाय करें :
बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आईए ! सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाईए ! दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए ! हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आईए ! उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए ! ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है ! रोज़ दो बादाम लेजाकर एक वापिस लाना है ! 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें ! आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा ! यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए ! पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए ! अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है !
3. यदि आप ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन से परेशान हैं तो :
इतवार की रात को सोते समय अपने सिरहाने की तरफ 325 ग्राम दूध रख कर सोंए ! सोमवार को सुबह उठ कर सबसे पहले इस दूध को किसी कीकर या पीपल के पेड को अर्पित कर दें ! यह उपाय 5 इतवार तक लगातार करें ! लाभ होगा !
4. माईग्रेन या आधा सीसी का दर्द का उपाय :
सुबह सूरज उगने के समय एक गुड का डला लेकर किसी चौराहे पर जाकर दक्षिण की ओर मुंह करके खडे हो जांय ! गुड को अपने दांतों से दो हिस्सों में काट दीजिए ! गुड के दोनो हिस्सों को वहीं चौराहे पर फेंक दें और वापिस आ जांय ! यह उपाय किसी भी मंगलवार से शुरू करें तथा 5 मंगलवार लगातार करें ! लेकिन….लेकिन ध्यान रहे यह उपाय करते समय आप किसी से भी बात न करें और न ही कोई आपको पुकारे न ही आप से कोई बात करे ! अवश्य लाभ होगा !
5. फंसा हुआ धन वापिस लेने के लिए :
यदि आपकी रकम कहीं फंस गई है और पैसे वापिस नहीं मिल रहे तो आप रोज़ सुबह नहाने के पश्चात सूरज को जल अर्पण करें ! उस जल में 11 बीज लाल मिर्च के डाल दें तथा सूर्य भगवान से पैसे वापिसी की प्रार्थना करें ! इसके साथ ही “ओम आदित्याय नमः “ का जाप करें !
नोट :
1. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करने चाहिए ! अर्थात सूरज उगने के बाद व सूरज डूबने से पहले !
2. सच्चाई व शुद्ध भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए !
3. किसी भी उपाय के बीच मांस, मदिरा, झूठे वचन, परस्त्री गमन की विशेष मनाही है !
4. सभी उपाय पूरे विश्वास व श्रद्धा से करें, लाभ अवश्य होगा !


Monday, 5 September 2011

कैसे बनता है कालसर्प दोष – How Kaalsarp Dosha forms?

विधाता हमारे सभी कर्मों को देखता है. हमारे कर्मों के अनुसार ही वह हमारे जीवन का लेख लिखता है. विधाता का लेख हम कुण्डली से जान पाते हैं. कुन्डली में शुभ योगों की मौजूदगी हमारे शुभ कर्मों का फल होता है और अशुभ योग बुरे कर्मों का फल. कालसर्प दोष (कालसर्प दोष) भी ऐसा ही योग है जो पूर्व जीवन में किये गये हमारे कर्मों से इस जन्म में हमारी कुण्डली में निर्मित होता है. इस योग में मूल रूप से दो ग्रह राहु केतु की भूमिका प्रमुख होती है. इन्हीं दोनों ग्रहों के प्रभाव से कालसर्प दोष बनता है.

राहु केतु और काल सर्प दोष (Rahu, Ketu and Kalsarp Dosha)
राहु केतु अशुभ और पीड़ादायक ग्रह माने जाते हैं. धर्मशास्त्र एवं ज्योतिषशास्त्र में कई स्थान पर यह उल्लेख आया है कि यह दोनों ग्रह भले दो हैं परंतु वास्तव में यह एक ही शरीर के दो भाग हैं. इनका शरीर सर्प के आकार का है राहु जिसका सिर है और केतु पूंछ. अंग्रेजी भाषा में राहु को ड्रैगन हेड और केतु को ड्रैगन टेल कहा गया है. ज्योतिषशास्त्र में जिन नौ ग्रहों की चर्चा की जाती है उनमें राहु और केतु ही मात्र ऐसे ग्रह हैं जो सदैव वक्री चाल चलते हैं शेष सभी ग्रह मार्गी और वक्री होते रहते हैं.

सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि ये सभी ग्रह जब गोचर में भ्रमण करते हुए राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं उस समय जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसकी कुण्डली में कालसर्प योग बनता है. यह योग अशुभ फलदायक होने के कारण कालसर्प दोष कहलाता है. इस दोष की चर्चा जैमिनी, पराशर, वराहमिहिर, बादरायण, गर्ग एवं बादरायण ऋषियों ने भी किया है. राहु केतु के बीच में आ जाने के कारण शेष सातों ग्रहों की शक्ति कमज़ोर पड़ जाती है जिससे वह अपना पूर्ण शुभ फल नहीं दे पाते हैं. 

अपनी कुंडली में कालसर्प दोष चैक कीजिये "Check Kalsarp Dosha in Your Kundli" एकदम फ्री

इस दोष के विषय में विद्वानों ने यह भी कहा है कि जब सातों ग्रहों में से कोई भी एक या दो ग्रह राहु और केतु के चक्र से बाहर निकल आते हैं तब कालसर्प योग नहीं बनता है. लेकिन, इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि जो ग्रह राहु केतु के चक्र से बाहर हों उनका अंश राहु केतु से अधिक होना चाहिए। यदि, उन ग्रहों का अंश राहु केतु से कम है तो कुण्डली कालसर्प दोष से प्रभावित ही मानी जाएगी. कालसर्प दोष के विषय में कुछ ज्योतिषशास्त्रियों का मानना है कि कालसर्प दोष की जांच करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जन्मपत्री में यदि राहु केतु द्वितीय, षष्टम, अष्टम या एकादश में हो और सभी एक ही तरफ एक गोलर्द्ध में हो तब कालसर्प दोष मानना चाहिए. जबकि, सातों ग्रहों एक ही ओर इसके विपरीत दिशा में हों तब कालसर्प दोष की बजाय अर्धचन्द्र योग बनता है.

कालसर्प दोष निर्माण के विषय में आधुनिक मत
आधुनिक समय के कुछ ज्योतिषी इस योग के निर्माण के विषय में यह भी कहते हैं कि शुभ ग्रहों का कम अंशों पर होना, शुभ ग्रहों का नीच स्थिति में होना, पाप ग्रहों से दृष्ट होना, केन्द्र एवं त्रिकोण में स्थित ग्रहों का किसी भी भी तरह से अशुभ होना, शुभ ग्रहों का अशुभ ग्रहों से दृष्ट होना भी कालसर्प दोष के समान ही फल देता हे अत: इन्हें भी कालसर्प दोष के रूप में मानना चाहिए.

नवग्रह रत्न पुखराज और हीरा (Gemstone Yellow Sapphire and Diamond)

नवग्रहों में अद्भुत शक्तियां है जिसके कारण इसे देवताओं के समान आदर दिया गया है.यह दवा की भांति व्यक्तियों को पीड़ा से उबारने में सक्षम होता है.इनमें कमज़ोर ग्रहों को बलवान बनाने की क्षमता होती है जिससे असंभव को भी संभव करने में भी राशि रत्न कारगर होते हैं.

पुखराज की ज्योतिषीय विशेषता Astrological Characteristics of Yellow Sapphire 
बृहस्पति ग्रह का रत्न पुखराज पीली आभा लिये होता है.यह गहरा पीला, हल्का पीला एवं सफेद भी होता है.छूने में ठोस, चिकना, चमकीला, दाग़ धब्बा रहित पुखराज उत्तम होता है.दूध में रात भर रखने से असली पुखराज क्षीण नहीं होता है और न ही इसका रंग फीका होता है.पुखराज धारण करने से पहले अच्छी तरह जांच परख लेना चाहिए कि रत्न दोष रहित हो.

पुखराज धारण करने से लाभ Astrological Benefits of wearing Yellow Sapphire
जिस व्यक्ति की कुण्डली में बृहस्पति नीच का होता है अथवा कमजोर होता है उनके लिए पुखराज धारण करना लाभप्रद होता है.पुखराज अध्यात्म, सत्यता, लनशीलता और सजगता का प्रतीक होता है.प्रेमियो के लिए यह भाग्यशाली रत्न माना जाता है.मानसिक शांति एवं आत्मिक शांति के लिए भी यह रत्न लाभकारी होता है.इस रत्न को धारण करने से वाणी सम्बन्धी दोष एवं गले की पीड़ा से राहत मिलती है.प्राचीन यूनान में इसे अपोलो देवता द्वारा प्रदान किया गया माना जाता था जिसका उपयोग कई प्रकार के रोगों के ईलाज के लिए किया जाता था.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जिस कन्या की शादी में बार बार बाधा आ रही हो वह अगर पुखराज धारण करती हैं तो विवाह में बाधक तत्व का अंत होता है और जल्दी शादी होती है.

हीरा की ज्योतिषीय विशेषता Astrological Characteristics of Diamond
हीरा संसार का सबसे कठोर रत्न है.इसे किसी भी अन्य रत्न से खरोंचा नहीं जा सकता.हीरा जितना कठोर व चमकीला होता है उतना ही अच्छा माना जाता है.यह मुख्यत: सफेद, पीला , लाल, गुलाबी और काला होता है.मान्यताओं के अनुसार संतान की इच्छा रखने वाली महिलाओं को हीरा धारण नहीं करना चाहिए.ज्योतिषशास्त्र इस मान्यता को नही स्वीकार करता है. ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार जो स्त्री त्रिकोण हीरा धारण करती हैं उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है.

हीरा धारण करने से लाभ Astrological Benefits of wearing Diamond
हीरा शुक्र का रत्न है.तुला और वृषभ राशि वाले अगर इस रत्न को धारण करते हैं तो उनका शुक्र मजबूत होता है फलत: शुक्र से सम्बन्धित सभी क्षेत्रो में उन्हें लाभ मिलता है.जिनकी कुण्डली में शुक्र कमज़ोर अथवा मंदा है उन्हें भी हीरा धारण करने से लाभ मिलता है.हीरा की विशेषता है कि इसे धारण करने वाला व्यक्ति साहसी, बुद्धिमान और उत्साही होता है.हीरा कई प्रकार के मानसिक रोगों में लाभकारी होता है.यह जहर काटने में भी सक्षम होता है.हीरा धारण करने वाले पर जादू टोने का प्रभाव नहीं होता है.रंग के अनुसार हीरा का अलग अलग प्रभाव होता है जैसे लाल और पीला हीरा राजनीति और प्रशासन से सम्बन्धित व्यक्तियो के लिए लाभप्रद होता है.सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सफेद हीरा उत्तम होता है.

Sunday, 4 September 2011

रत्न और स्वास्थ्य (Astrology Gemstones and health)

रत्न स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. यह जरूरी नहीं कि रोग के ईलाज के लिए आप दवाईयों पर निर्भर रहें. रोग का उपचार करने से अच्छा है उनसे बचाव करना. रत्न इस कार्य में काफी उपयोगी एवं प्रभावशाली होते हैं.

माणिक्य और स्वास्थ्य (Ruby and Health)
माणिक्य सूर्य का रत्न है. माणिक्य या माणिक का रंग लाल होता है. जो व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित हैं अथवा निम्न रक्तचाप से पीड़ित हैं उनके लिए माणिक्य धारण करना अच्छा रहता है. आँखों के रोग एवं नेत्र की ज्योति के लिए भी इस रत्न को धारण किया जा सकता है.

मोती और स्वास्थ्य (Pearl and health)
मोती चन्द्रमा रत्न है. मोती का रंग सफेद होता है. जिनका मन बैचेन रहता है एवं मानसिक विह्वलता रहती है उन्हें मोती रत्न धारण करना चाहिए. तनाव बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है तथा खुद भी एक बीमारी है. इस रोग से बचने हेतु मोती धारण करना फायदेमंद होता है. निराशा, श्वास सम्बन्धी रोग, सर्दी-जुकाम के लिए मोती पहनना गुणकारी होता है.

मूंगा और स्वास्थ्य (Coral and Health)
मूंगा मंगल का रत्न है. मूंगा का रंग का लाल होता है. यह रत्न व्यक्ति को जाशीला एवं उर्जावान बनाता है. किडनी के रोग के लिए मूंगा पहनना काफी फायदेमंद होता है. लकवा एवं मिर्गी के लिए भी मूंगा पहनना गुणकारी होता है. रत्न चकित्सा के अनुसार पीलिया रोग के लिए मंगल का रत्न मूगा धारण करणा चाहिए. इससे रोग में जल्दी सुधार होता है. मूंगा धारण करने वालों को पीलिया रोग होने की संभावना कम रहती है. बच्चों को मूंगा पहनाने से बालारिष्ठ रोग से बचाव होता है.

पन्ना और स्वास्थ्य (Emerald and Health)
पन्ना बुध का रत्न है. यह हरे रंग का होता है. पन्न रत्न धारण करने से त्वचा सम्बन्धी रोग से बचाव होता है. त्वचा में निखार आता है एवं दमा, खांसी जैसे रोग की संभावना कम रहती है. मिचली, अनिद्रा तथा टांसिल के लिए भी पन्ना गुणकारी होता है. इस रत्न के प्रभाव से लीवर एवं किडनी स्वस्थ रहता है. लीवर तथा किडनी के रोग से पीड़ित व्यक्ति इसे पहनें तो रोग में तेजी से सुधार होता है.

पुखराज और स्वास्थ्य (Yellow Sapphire and Health)
पुखराज गुरू का रत्न है. पुखराज का रंग पीला होता है. जो लोग मोटे हैं वह मोटापे को नियंत्रित करने के लिए तथा जो बहुत ही दुबले हैं वह सेहत में सुधार के लिए पुखराज पहन सकते हैं. इसे धारण करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है. अल्सर एव सन्निपात रोग के लिए भी चाहें तो पुखराज धारण कर सकते हैं.

हीरा और स्वास्थ्य (Diamond and Health)
हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है. हीरा पहनने वाले व्यक्ति के सौन्दर्य में वृद्धि होती है. शरीर में रक्त की कमी, मोतियाबिन्द तथा नपुंसकता जैसे रोग में हीरा धारण करना काफी फायदेमंद होता है. हीरा पहनने से एनीमिया, हिस्टीरिया तथा क्षय रोग से बचाव होता है.

नीलम और स्वास्थ्य (Blue Sapphire and Health)
शनि का रत्न नीलम है. नीलम नीले रंग का होता है. हड्डियो को मजबूत बनाने के लिए एवं हड्डियों के रोग में नीलम बहुत ही फायदेमंद होता है. मिर्गी, ज्वर, गठिया, एवं बवासीर के रोग में भी नीलम गुणकारी होता है. जो लोग सन्धिवात से पीड़ित हैं वह भी नीलम धारण कर सकते हैं.

गोमेद और स्वास्थ्य (Hessonite and Health)
गोमेद राहु का रत्न है. गोमेद शहद के समान भूरे रंग का होता है. पेट तथा पाचन सम्बन्धी रोग में यह रत्न बहुत ही फायदेमंद होता है. गोमेद बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाता है. फायलेरिया तथा बवासीर रोग से जो लोग पीड़ित हैं वह भी गोमेद पहन सकते हैं. सर्दी, कफ तथा पित्त के रोग के लिए भी राहु रत्न गोमेद पहनना फायदेमंद होता है.

लहसुनिया और स्वास्थ्य (Cat's Eye and Health)
लहसुनिया केतु का रत्न है. जो व्यक्ति सर्दी, खांसी से पीड़ित रहते हैं उन्हें लहसुनियां पहनना चाहिए. जो लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए भी केतु रत्न धारण करना लाभप्रद होता है. लहसुनियां पहनने से एनिमिया की संभावना कम होती है. मुख के रोग, चेचक तथा बवासीर के लिए भी केतु प्रभावशाली रत्न माना जाता है




for more  information call:
Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
New model town,
kochar market chowk,
lovely ice cream wali gali
ludhiana ,punjab
mobile:99141-44100
             98148-44100

email:panditgauravacharya@gmail.com

सूर्य चक्र से भाग्य व आयु निकालना (Evaluation of Fortune and Longevity according to Sun Chakra)

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की आयु जानने के अनेक विधियां प्रचलित है. जिनमें से कुछ को विशेष रुप से प्रयोग भी किया जाता है. आयु का निर्धारण करना नैतिक नियमों से उचित नहीं जान पडता परन्तु अगर किसी की जन्म कुण्डली में अल्पायु योग है

तथा ऎसे व्यक्ति के मन में अपनी आयु को लेकर किसी प्रकार की कोई चिन्ता न रहे इसके लिये इस विधि से भी फल विचार कर लेना चाहिए. जन्म कुण्डली तथा सूर्य चक्र (Sun Chakra) जब दोनों ही विधियों से इस प्रकार के निष्कर्ष आ रहे हों तो सम्भावनाओं को निश्चित समझना चाहिए. अन्यथा इस विषय को लेकर मन में भ्रम का भाव नहीं रखना चाहिए.

अन्य विधियों के साथ-साथ सूर्य चक्र (Sun Chakra) विधि भी आयु निर्धारण (Longevity through Sun Chakra ) के लिये प्रयोग में लाई जाती है. आईये इस विधि को विस्तार में समझने का प्रयास करें. 

सूर्य जन्म नक्षत्र आधारित पद्वति (Basis of Surya Janam Nakshatra)


यह विधि जन्म के सूर्य नक्षत्र पर आधारित होती है. जन्म कुण्डली में सूर्य जिस नक्षत्र में स्थित होता है. उस नक्षत्र से सूर्य चक्र (Sun Chakra) में नक्षत्रों की स्थापना आरम्भ की जाती है. सूर्य चक्र (Sun Chakra) के लिये एक मानवाकृ्ति बनाई जाती है. तथा उस मानवाकृ्ति पर सूर्य नक्षत्र को सबसे पहले स्थापित किया जाता है. शेष नक्षत्र सिर से लेकर पैरों तक स्थापित किये जाते है. अन्य नक्षत्र इस प्रकार रखे जाते है.

नक्षत्र स्थापना (Formation of the Surya Nakshatra)


बनाई गई मानवाकृ्ति के सिर पर सूर्य नक्षत्र व इसके बाद के दो नक्षत्र रखे जाते है. मुंह में इसके बाद के तीन नक्षत्र, दोनों कन्धों पर एक-एक नक्षत्र रखा जाता है. दोनों बाजूओं पर एक-एक नकत्र रखा जाता है. इसके बाद हथेलियों पर भी एक-एक नक्षत्र रखा जाता है. इसके बाद के एक -एक नक्षत्र पिंडलियों पर स्थापित किये जाते है.

इसी क्रम से आगे आने वाले नक्षत्रों में क्रमश: पांच नक्षत्र ह्रदय, एक नाभि, एक नाभि के नीचे के भाग पर, एक-एक नक्षत्र घुटनों में रखा जाता है. शेष छ: नक्षत्रों को पैर के पंजों में तीन -तीन करके रखा जाता है. कुल मिला के 28 नक्षत्र इस मानवाकृ्ति पर स्थापित कर दिये जाते है.

जन्म नक्षत्र की भूमिका (Role of Janm Nakshatra)


सूर्य चक्र पद्वति में नक्षत्रों की स्थापना करने के बाद जन्म नक्षत्र शरीर के जिस अंग पर आता है. उसके अनुसार व्यक्ति को फल मिलने की सम्भावनाएं रहती है. जन्म नक्षत्र के अनुसार फल इस प्रकार प्राप्त हो सकते है.:-

सूर्य चक्र के फल (Results For Surya Nakshatra)


1. सिर स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Head Point)
सिर पर जन्म नक्षत्र आने पर व्यक्ति को राजयोग के समान फल प्राप्त होने की संभावनाएं रह्ती है. तथा ऎसे व्यक्ति की आयु भी 100 वर्ष से अधिक कही गई है.

2. मुख स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Mouth Point)
जब जन्म नक्षत्र मुख पर आने पर व्यक्ति को जीवन में उतम भोजन का सुख प्राप्त होने के योग बनते है. तथा इस योग के व्यक्ति की आयु 80 वर्ष से अधिक मानी गई है.

3. कन्धों के स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Shoulder Point)
कन्धों में जन्म नक्षत्र स्थापित होने पर व्यक्ति को उतम वाहनों का सुख विशेष रुप से प्राप्त होता है. तथा इस योग के व्यक्ति की आयु भी 80 वर्ष से अधिक कही गई है.

4. भुजा स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Shoulder Point)
सूर्य चक्र (Sun Chakra) में जिस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र भुजा पर आता है उस व्यक्ति को जीवन में अपने जन्म स्थान से दूर निवास करना पड सकता है. तथा ऎसे व्यक्ति की आयु 77 वर्ष से अधिक होने की संभावना रहती है.

5. हथेली पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Palm Point)
जब सूर्य चक्र में जन्म नक्षत्र हथेली पर पडता है, तब व्यक्ति को जीवन में कई बार अपयश का सामना करना पडता है. तथा इस योग के व्यक्ति की आयु भी 77 वर्ष होने की संभावनाएं बताई गई है.

6. पिण्डलियों पर जन्म नक्षत्र के फल Results for placement of Surya Nakshatra on the Shank Point)
जन्म नक्षत्र जब पिण्डलियों में आयें तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रहने की सम्भावनाएं बनती है. तथा यह योग व्यक्ति को अल्पायु भी बनाता है.

7. ह्रदय स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Heart Point)
सूर्य चक्र में जन्म नक्षत्र जब ह्रदय स्थान पर पडें तो व्यक्ति को जीवन में सुख-सम्मान प्राप्त होने के योग बनते है. तथा इस योग के व्यक्ति की आयु 68 वर्ष से अधिक कही है.

8. नाभि स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Navel Point)
जन्म नक्षत्र की स्थिति नाभि स्थान पर होने पर व्यक्ति में थोडे में संतुष्ट होने का भाव पाया जाता है. व उसकी आयु भी 68 वर्ष से अधिक होने की सम्भावना रहती है.

9. नाभि के नीचे के स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra Below the Navel Point)
जन्म नक्षत्र जब नाभि के नीचे के भाग पर स्थापित होने पर व्यक्ति में चारित्रिक विशेषताएं कम होने की सम्भावनाएं रहती है. व इस योग के व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक हो सकती है.

10. घुटने स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Knee Point)
सूर्य चक्र में नक्षत्रों की स्थापना करते समय जब जन्म नक्षत्र घुटने पर स्थापित हों तो व्यक्ति विदेश जाना अधिक पसन्द करता है. तथा उसे परिवार से दूर रहना पड सकता है. इस योग के व्यक्ति की आयु में कुछ कमी हो सकती है.

11. पैर स्थान पर जन्म नक्षत्र के फल (Results for placement of Surya Nakshatra on the Foot Point)
अन्त में जब जन्म नक्षत्र पैरों पर पडे तो व्यक्ति को धन सम्बन्धी परेशानियां हो सकती है. तथा उसकी आयु में भी कमी रहने की संभावना बनती है.



for more  information call:
Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
New model town,
kochar market chowk,
lovely ice cream wali gali
ludhiana ,punjab
mobile:99141-44100
             98148-44100

email:panditgauravacharya@gmail.com


विवाह भाव में मंगल एवं अन्य ग्रहों की युति Marriage and Combinations of Mars With Other Planets in Seventh House

सप्तम भाव को विवाह का भाव कहा जाता है. इस भाव से संबन्ध रखने वाले ग्रह वैवाहिक जीवन को प्रभावित करते है. सप्तम भाव की राशि, इस भाव में स्थित ग्रह व्यक्ति के जीवनसाथी के स्वभाव व आचरण को दर्शाते हैं.

विवाह भाव, विवाह भाव के स्वामी तथा विवाह के कारक ग्रह शुभ ग्रहों से संबन्ध बनाते हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुख-शान्ति की वृद्धि होती है. इसके विपरीत जब इन तीनों पर अशुभ या पापी ग्रहों का प्रभाव होता है तो गृहस्थी में तनाव बढ़ता है. आईये देखे कि सप्तम भाव में होने वाली ग्रहों की युति किस प्रकार अपना प्रभाव डालती है.

सप्तम भाव में मंगल- बुध कि युति (Combination of Mars, Jupiter and Saturn with Other Planets in Seventh House)
अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुण्डली में विवाह भाव में मंगल व बुध दोनों एक साथ स्थित हों तो व्यक्ति के जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी के योग बनते है. इस योग के व्यक्ति के जीवनसाथी को बेवजह इधर-उधर भटकना पड़ सकता है. इनके साथी को वाद-विवाद कि स्थिति से बचने का प्रयास करना चाहिए तथा अच्छे कार्य करना चाहिए.

सप्तम भाव में मंगल-गुरु की युति (Combination of Mars-Jupiter in Seventh House)
सप्तम भाव में जब मंगल व गुरु कि युति हो रही हों तो व्यक्ति के जीवनसाथी के साहस में वृद्धि की संभावनाएं बनती है. इस योग के फलस्वरुप व्यक्ति का जीवनसाथी पराक्रमी होता है. उसे अपने मित्रों व बंधुओं का सुख प्राप्त होता है. घूमने का शौकीन होता है. इस योग के व्यक्ति को अपने जीवनसाथी से कुछ कम सहयोग मिल सकता है.

सप्तम भाव में मंगल-शुक्र की युति (Combination of Mars-Venus in Seventh House)
कुण्डली में सप्तम भाव में मंगल व शुक्र की युति व्यक्ति के जीवनसाथी को रोमांटिक बनाती है. इस योग के फलस्वरुप व्यक्ति का जीवनसाथी विशेष स्नेह करने वाला होता है. ऎसे व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के कारण कई बार अपयश का भी सामना करना पड़ सकता है. कुण्डली में यह योग होने पर व्यक्ति को अपने जीवन साथी से संबन्धों में ईमानदार रहना चाहिए.

सप्तम भाव में मंगल-शनि की युति (Combination of Mars-Saturn in Seventh House)
अगर कुण्डली के सप्तम भाव में मंगल व शनि दोनों एक साथ स्थित हों तो संतान सुख में कमी हो सकती है. इस योग में किसी कारण से जीवनसाथी से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी भी आती है. वैवाहिक जीवन में इन्हें अपयश से बचने का प्रयास करना चाहिए.

सप्तम भाव में बुध-गुरु की युति (Combination of Mercury-Jupiter in Seventh House)
यह योग व्यक्ति के जीवनसाथी के सौन्दर्य में वृद्धि करता है. विवाह भाव में बुध व गुरु कि युति होने से मित्रों की संख्या अधिक होती है. उन्हें अपने छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवनसाथी के धन में वृद्धि होती है.

यह योग व्यक्ति के जीवनसाथी के स्वभाव में मृ्दुता का भाव रहने की संभावनाएं बनाता है. अपने मधुर स्वभाव के कारण उसके सभी से अच्छे संबन्ध होते है. ऎसे व्यक्ति को अपने पिता के सहयोग से लाभ प्राप्त होने की भी संभावनाएं बनती है.

सप्तम भाव में बुध-शुक्र की युति (Combination of Mercury-Venus in Seventh House)
जब कुण्डली में विवाह भाव में बुध व शुक्र दोनों शुभ ग्रह एक साथ स्थित हों तो व्यक्ति के जीवनसाथी के सहयोग से धन व वैभव में वृद्धि की संभावना बनती हैं. योग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के पारिवारिक स्तर में भी वृद्धि होती है. उन्हें सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है. इस योग के व्यक्ति का जीवन साथी स्वभाव, गुण व योग्यता से उत्तम होता है.

सप्तम भाव में बुध-शनि की युति (Combination of Mercury-Saturn in Seventh House)
इस योग वाले व्यक्ति की शादी में विलम्ब की संभावना रहती है. इनके जीवनसाथी को परोपकारी बनना चाहिए तथा सच बोलने का प्रयास करना चाहिए.

सप्तम भाव में गुरु-शुक्र की युति (Combination of Jupiter-Venus in Seventh House)
यह योग व्यक्ति के जीवनसाथी को सुन्दर, सुशील व जीवनसाथी से स्नेह करने वाला बनाता है. इसके फलस्वरुप व्यक्ति के धन, वैभव में वृद्धि होती है. उत्तम वाहनों का सुख प्राप्त होने का योग बनता है. इस योग के कारण व्यक्ति के यश में भी बढ़ोतरी होती है.

सप्तम भाव में गुरु-शनि की युति (Combination of Jupiter-Saturn in Seventh House)
यह योग जीवनसाथी को जिद्दी बना सकता है. इस योग के व्यक्ति को अपने पिता के धन को अनावश्य व्यय नहीं करना चाहिए. इन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है.

सप्तम भाव में शुक्र-शनि की युति (Combination of Venus-Saturn in Seventh House)
विवाह भाव में शुक्र व शनि की युति से व्यक्ति के जीवनसाथी को धन, वैभव तथा अनेक प्रकार के सुख प्राप्त होने कि संभावना बनती है




for more  information call:
Pandit Gaurav Acharya (astrologer)
New model town,
kochar market chowk,
lovely ice cream wali gali
ludhiana ,punjab
mobile:99141-44100
             98148-44100

email:panditgauravacharya@gmail.com